Agra: बार एसोसिएशन बाह में बढ़ी खींचतान, दो और पदाधिकारियों का इस्तीफा; जानें क्या है पूरा मामला
आगरा में बार एसोसिएशन बाह के गठन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नियुक्त पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, जिससे एसोसिएशन में अस्थिरता बनी हुई है। शुक्रवार को दो और पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जो इस रार को और गहराता है। बार एसोसिएशन बाह की 11 फरवरी को एल्डर कमेटी ने कार्यकारणी की नियुक्ति की थी। कार्यकारणी में अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, उपाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, धीरेंद्र वर्मा, महासचिव स्वदेश बाबू सक्सेना, अजय पचौरी, प्रवेंद्र कुमार, राजकिशोर, मुजक्किर हुसैन, कोषाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी पुलकित भदौरिया, कृष्णकांत भदौरिया, पुस्तकालय प्रभारी सुरजीत सिंह, दीपक बाथम, कार्यकारणी सदस्य प्रेम सिंह यादव, फरेंद्र सिंह, ब्रह्मचारी, रामकुमार परिहार, दिलीप गोला शामिल थे। इनमें से महासचिव स्वदेश बाबू सक्सेना के बाद दूसरे महासचिव मुजक्किर हुसैन, कार्यकारणी सदस्य फरेंद्र सिंह गुर्जर के बाद रामकुमार परिहार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एल्डर कमेटी ने स्वदेश बाबू सक्सेना की जगह पर नया महासचिव प्रवेंद्र श्रीवास्तव एवं सह सचिव पुलकित भदौरिया को नियुक्त किया है। इधर, बार एसोसिएशन की रार ने यूथ बार को जन्म दिया है, जिसकी एल्डर कमेटी में अध्यक्ष उमेश राठौर, सुरेश चन्द्र सोनी, जमीर हुसैन शामिल हैं, गठन के बाद नये संगठन की कार्यकारणी सामने आएगी। बार एसोसिएशन बाह की नई कार्यकारणी की शपथ 16 को बार एसोसिएशन की 11 फरवरी को गठित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, अवध नरायन शर्मा के मुताबिक, बाह की बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के नियुक्त पदाधिकारियों को 16 फरवरी को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ शपथ दिलाएंगे। समारोह में ग्रामीण न्यायालय के जज शिवम वशिष्ठ, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी हरेकृष्ण शर्मा, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी मौजूद रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 07:48 IST
Agra: बार एसोसिएशन बाह में बढ़ी खींचतान, दो और पदाधिकारियों का इस्तीफा; जानें क्या है पूरा मामला #CityStates #Agra #BarAssociationBahDispute #OfficeBearersResignation #YouthBarFormation #ElderCommittee #OathCeremony #BarCouncilUttarPradesh #GeneralSecretaryAppointment #बारएसोसिएशनबाहविवाद #पदाधिकारियोंकाइस्तीफा #यूथबारगठन #SubahSamachar
