राजनीति से ऊपर उठकर पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हों : कर्मवीर सैनी
संवाद न्यूज एजेंसीजींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि 17 जुलाई का दिन जींद और पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे तकनीक की नई शुरुआत होगी। रविवार को सफीदों के वीर भवन में आयोजित सभा में कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के सम्मान और विकास से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राजनीति से ऊपर उठकर जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सूचना आयोग नागरिकों को समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सुभाष जैन, सरदार करनैल सिंह, संजय बिट्टा, उपप्रधान अखिल गुप्ता, जयसिंह बिश्रोई, नरेश, पवन टुर्ण, प्रमोद सरपंच मलार, विजयपाल सरपंच हाशियारपुर, विरेंद्र सैनी सरफाबाद, रणबीर कश्यप सरपंच कारखाना, बीरबल सरपंच हाट अमित सरपंच बागडू, नवीन घणघस सरपंच भंभेवा, शलेंद्र सरपंच कालवा, जयकिशन व देवीराम मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 15:13 IST
राजनीति से ऊपर उठकर पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हों : कर्मवीर सैनी #RiseAbovePoliticsAndAttendPMModi'sPublicMeeting:KarmveerSaini #SubahSamachar
