बदलता मौसम दे रहा सांसों का संकट: मथुरा में तेजी से बढ़ रही अस्थमा के मरीजों की संख्या, ये सावधानियां बरतें
मथुरा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच बढ़ती नमी से लोगों की सांसें फूलना शुरू हो गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज इसी तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों में वृद्धि हुई है। दमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी से पीड़ित लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और लगातार खांसी की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने सलाह दी है कि बुजुर्ग और बीमार लोग सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें, मास्क का उपयोग करें और नियमित दवाएं लेते रहें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 00:08 IST
बदलता मौसम दे रहा सांसों का संकट: मथुरा में तेजी से बढ़ रही अस्थमा के मरीजों की संख्या, ये सावधानियां बरतें #CityStates #Mathura #AsthmaPatient #Patient #DistrictHospitalMathura #Allergy #SeniorPhysician #Asthma #Bronchitis #UpNews #अस्थमामरीज #मरीज #SubahSamachar
