Rishikesh: चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा गए एक ही परिवार के चार बच्चे, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ढालवाला स्थित महंत प्लॉट क्षेत्र में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई और सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बच्चों के पिता भज राम भट्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे, जबकि चारों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान बच्चों की दादी कि ओर से घर पर तैयार किया गया चूहे मारने का चूर्ण एक डिब्बे में रखा हुआ था। खेल-खेल में बच्चों ने उस डिब्बे को खोलकर देखा और उसे खाने योग्य चूर्ण समझ लिया। इसके बाद बच्चों ने करीब एक से डेढ़ चम्मच तक वह पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। Uttarakhand:एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh: चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा गए एक ही परिवार के चार बच्चे, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #ChildrenAteRatPoison #RatPoison #SubahSamachar