Rishikesh News: बाजारों में राजस्थानी साड़ियों का बढ़ा क्रेज, 2 से 8 हजार रुपये तक कीमत
- त्योहारी सीजन और वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं में पारंपरिक पहनावे का बढ़ा आकर्षणऋषिकेश। तीर्थनगरी के बाजारों में इन दिनों राजस्थानी साड़ियों की मांग बढ़ रही है। त्योहारी सीजन और वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं। खासतौर पर जरकन और लहरिया साड़ियां अपनी रंग-बिरंगे डिजाइन और आकर्षक चमक के चलते ग्राहकों को लुभा रही हैं।त्रिवेणी घाट की कपड़ा व्यापारी तृप्ति श्रीमति के अनुसार, राजस्थानी साड़ियों की विविधता हर उम्र की महिलाओं को आकर्षित कर रही है। कॉलेज जाने वाली युवतियां भी पारंपरिक और फ्यूजन लुक के लिए इन्हें पसंद कर रही हैं। घाट रोड के कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि इस बार राजस्थानी साड़ियों की मांग में इजाफा हुआ है। बाजार में राजस्थानी साड़ियां दो हजार से आठ हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। व्यापारियों के मुताबिक, कीमतों की इस विविधता के चलते महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में इन साड़ियों की बढ़ती मांग भारतीय पारंपरिक परिधानों के प्रति महिलाओं के आकर्षण को दर्शा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:07 IST
Rishikesh News: बाजारों में राजस्थानी साड़ियों का बढ़ा क्रेज, 2 से 8 हजार रुपये तक कीमत #RisingDemandForRajasthaniSareesInMarkets #SubahSamachar
