शांत हिमाचल में बढ़ती वारदातें: महिलाओं के खिलाफ अपराधों ने बढ़ाई चिंता, 2025 में मामलों की संख्या 1820 पहुंच

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के पिछले पांच वर्षों (2022-2026) के आंकड़ों का विश्लेषण चिंताजनक तस्वीर पेश करता है। वर्ष 2022 में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कुल 1605 मामले दर्ज हुए, जो 2023 में बढ़कर 1659 और 2024 में 1645 रहे। हालांकि, 2025 में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 1820 तक पहुंच गया, जो इस अवधि का सबसे अधिक स्तर है। अपराध श्रेणियों में छेड़छाड़, अपहरण और दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। 2025 में दुष्कर्म के 397 और अपहरण के 459 मामले दर्ज होना चिंता का विषय है। वहीं छेड़छाड़ के मामले भी 521 तक पहुंच गए। हालांकि 2026 के शुरुआती दो महीनों के आंकड़ों में कुल 300 मामलों के साथ कमी नजर आई। पुलिस के पास पहुंचे यह मामले बताते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रभावी कानून-व्यवस्था के साथ जागरूकता एवं रोकथाम के उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शांत हिमाचल में बढ़ती वारदातें: महिलाओं के खिलाफ अपराधों ने बढ़ाई चिंता, 2025 में मामलों की संख्या 1820 पहुंच #CityStates #Shimla #CrimesAgainstWomen #HimachalCrimeNews #मंडीहत्याकांड #SubahSamachar