उभरती खिलाड़ी : क्रिकेट में करियर बनाना चाहती हैं रिजुल

जिले की क्रिकेट खिलाड़ी रिजुल पिछले दो वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेकर खेल में बेहतर मुकाम हासिल करने की तैयारी कर रही हैं। वह माधव क्रिकेट अकादमी में कोच सौरभ शुक्ला के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। रिजुल लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद अब उनका लक्ष्य अंडर-15 टीम में जगह बनाना है। रिजुल को क्रिकेट के प्रति विशेष रुचि है। वह गेंदबाजी के साथ खेल की बारीकियों को सीखने पर भी ध्यान दे रही हैं। अभ्यास के दौरान वह अपनी तकनीक और प्रदर्शन में लगातार सुधार करने का प्रयास करती हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत जरूरी है। वह भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलकर अपनी प्रतिभा साबित करना चाहती हैं। रिजुल का सपना क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 18:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उभरती खिलाड़ी : क्रिकेट में करियर बनाना चाहती हैं रिजुल #RisingPlayer:RijulAimsToBuildACareerInCricket. #SubahSamachar