पिता मुख्यमंत्री हैं, तभी काम मिलता है , रितेश देशमुख को इंडस्ट्री से मिले थे ताने; एक्टर ने साझा किया किस्सा
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आजकल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को होस्ट कर रहे हैं। शो पर हाल ही में रितेश ने फिल्म इंडस्ट्री में आने पर मिले लेबल्स और लोगों की सोच से उबरने के बारे में खुलकर बात की। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान एक्टर ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे होने के टैग और खुद को साबित करने में बिताए कई साल के बारे में बात की। सच्चाई जाने बिना दुनिया ने धारणा बना ली एक टास्क से पहले कंटेस्टेंट योगेश रावत ने बताया कि कंगना रनौत के उन्हें चीटर कहने से उन्हें कितना दुख हुआ, जबकि उन्हें उनकी पूरी कहानी पता भी नहीं थी। योगेश ने कहा, उन्हें यह भी नहीं पता कि मुझ पर सिर्फ आरोप लगा है या यह सच भी है। मैं इस बात को उठाना भी नहीं चाहता क्योंकि यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक अनुभव था। लोगों ने इसे बार-बार दोहराकर सच मान लिया है, जबकि ऐसा नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह सही है कि पूरी सच्चाई जाने बिना दुनिया ने एक धारणा बना ली है। अब जब मैं इस शो का हिस्सा हूं, तो एक गेस्ट मुझे चीटर कह रहा है। पिछली बार, जब मैंने शो में आकांक्षा को छोड़ने की गलती की थी, तो मेरी मां ने मुझसे कहा था, 'मैं हमेशा सिर उठाकर चलती थी, लेकिन अब तुम्हारी कहानी की वजह से मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 12:18 IST
पिता मुख्यमंत्री हैं, तभी काम मिलता है , रितेश देशमुख को इंडस्ट्री से मिले थे ताने; एक्टर ने साझा किया किस्सा #Bollywood #National #RiteishDeshmukh #RiteishDeshmukhOnIndustry #RiteishDeshmukhOnIndustryLabels #RiteishDeshmukhBollywoodCareer #RiteishDeshmukhBollywoodDebut #RiteishDeshmukhFather #RiteishDeshmukhFatherName #WhoIsRiteishDeshmukhFather #RiteishDeshmukhFatherVilasraoDeshmukh #CmVilasraoDeshmukh #SubahSamachar
