Bihar News : राजद ने जिन्हें घर से निकाला, वह भाजपा के दरवाजे पर; चर्चित नेत्री की बातचीत अंतिम दौर में

राष्ट्रीय जनता दल की तेज-तर्रार नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रीतु जायसवाल अब भाजपा में शामिल होने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मलमास शुरू होने से पहले रीतु जायसवाल पटना स्थित भाजपा कार्यालय में आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी, लेकिन कब करेंगी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने इतना जरुर कहा कि अब आप इस बात जो तय मानिए। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम सम्राट चौधरी का बिहार के प्राइवेट स्कूलों को फरमान- यह बातें नहीं मानी तो कड़ी कार्रवाई तय राष्ट्रीय जनता दल को एक बड़ा झटका लगने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और महिला विंग की कमान संभाल चुकीं रीतु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ज्वाइन करेंगी। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि भाजपा में शामिल होने को लेकर उनकी बात भाजपा के वरिष्ठ नेता से हो चुकी है। अंतिम चरण की बात होना बाकी है। यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मंत्री शीला से क्या पूछ बैठे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू दफ्तर से निकले तो कुछ नहीं बोले इस संबंध में रितु जायसवाल ने 'अमर उजाला' को बताया कि भाजपा के एक नेता से उनकी बात हुई थी। यह बात तब की है जब दो महीने पूर्व रितु जायसवाल के भाई रजनीश जायसवाल की फिल्म 'कोर्ट कचहरी' रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का प्रमोशन पटना में हुआ था, जिसमें भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। दोनों की बातचीत में यह बात सामने आई थी कि राजद ने रितु को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था। अब कायदे से देखा जाए तो अगला विधानसभा चुनाव यूँ ही खाली चला जाएगा और छठे साल के बाद चार साल और इंतजार करना पड़ेगा। यानी राजनीति के दस साल यूँ ही बर्बाद हो जाएंगे। ऐसे में दस साल बैठकर बर्बाद करने से बेहतर से कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं। यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए इस बातचीत का ही असर है कि रितु जायसवाल ने अब पूर्णरूप से भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि बस अंतिम चरण की बात होना बाकी है, या यूँ कहा जाए तो बस रस्म होना बाकी है।रीतु जायसवाल को बिहार की राजनीति में एक बागी और मुखर चेहरे के तौर पर जाना जाता है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शिवहर सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर बागी बन गई थी। वह बिहार के सीतामढ़ी में सिंहवाहिनी ग्राम पंचायत की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मुखिया रह चुकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 23:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : राजद ने जिन्हें घर से निकाला, वह भाजपा के दरवाजे पर; चर्चित नेत्री की बातचीत अंतिम दौर में #CityStates #Bihar #Patna #BjpParty #RituJaiswal #SubahSamachar