Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा
राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता और सांसद मीसा भारती ने आवास खाली करने के मामले पर सत्तापक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो न जाने कितने लोगों के बेहिसाब घर सामने आ जाएंगे। मीसा भारती ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बदल चुकी है और यह एक सरकारी आवास है। लेकिन मौजूदा सरकार की नज़र सिर्फ घरों, गाय, मंदिर और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर टिकी है। जनता से जुड़े असल मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं है। डबल इंजन सरकार को घेरते हुए उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस गठबंधन को लगभग 12 वर्ष और बिहार में करीब 20 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य में रोजगार का नामोनिशान नहीं है और न ही कोई नई फैक्ट्री लगी है। जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बिहार सरकार और एनडीए की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार और एनडीए ने जो यह नई शुरुआत यानी बदले की राजनीति की शुरुआत की है, उससे हमें भी सीखने को मिल रहा है। याद रखिए, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो हम भी इसी सीख को ध्यान में रखकर काम करेंगे। मीसा भारती ने इशारों ही इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब मेरी सरकार आएगी तब मैं भी इसी तरह सबको खोज-खोजकर उनके आवास से बाहर निकलूंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 18:08 IST
Bihar News : मीसा भारती ने दी चेतावनी, कहा- कल जब जनता हमें मालिक बनाएगी, तो जवाब इसी अंदाज में दिया जाएगा #CityStates #Education #Patna #Bihar #MisaBharti #RjdParty #SamratChoudhary #SubahSamachar
