Bihar News : रोहिणी ने पीएम मोदी को फिर बनाया निशाना; कहा- सरकार के 12 साल, गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा?

आज सवेरे-सवेरे राजद नेता रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया के द्वारा पीएम मोदी को निशाना बनाया है। उन्होंने पीएम मोदी सरकार के बारह साल कोझूठ और फरेब बेमिसाल बताया है। उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसे हैं।रोहिणी ने एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी जारी की है। पीएम मोदी पर हमला राजद नेता रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "सरकार से सवाल करने से परहेज करने एवं कतराने वाली प्रायोजित मीडिया का बड़ा हिस्सा, तर्क, तथ्य व विवेक विहीन भाजपाई एवं उनके समर्थक और अंधभक्त मई 2014 से मई 2026 तक के 12 वर्षों को मोदी सरकार के गौरवशाली बारह वर्ष बताते नहीं थकते, लेकिन पिछले 12 वर्षोंमें मोदी जी व उनकी सरकार के द्वारा देश की जनता को किए गए वादों और हकीकत की तटस्थ, तथ्यपरक, तार्किक तुलना एवं विवेचना करने के पश्चात् सही निष्कर्ष यही निकलता है कि मोदी जी और उनकी सरकार ने सिर्फ यही किया हैं" झूठ को बड़ा बनाओ, बार-बार दुहराते रहो और तमाम बेजा हथकंडों एवं फरेब की मदद से लोगों को उस पर विश्वास करने पर मजबूर कर देश की जनता को ठगते रहो।" यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पटना में अचानक धू-धू जलने लगी चलती बाइक, युवक ने कूदकर बचाई खुद की जान मीडिया पर भी निशाना राजद नेता रोहिणी आचार्या नेमुख्यधारा की मीडिया के एक बड़े हिस्से पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मीडिया का यह हिस्सा सरकार से जरूरी सवाल पूछने से कतराता रहा है। साथ ही, बिना किसी ठोस तर्क या विवेक के सरकार का समर्थन करने वालों को अंधभक्त बताते हुए कहा कि ये लोग बिना तथ्यों के ही इन 12 वर्षों को बेमिसाल बताने में जुटे हैं। यह खबर भी पढ़ें-CBSE: अब यह विषय भी सीबीएसई पाठ्यक्रम में शामिल; आठवीं अनुसूची में शामिल होने के 20 साल बाद मैथिली को सम्मान जारी कीपीएम मोदी की एआई तस्वीर राजद नेता रोहिणी आचार्या ने पीम मोदी पर तंज कसते हुए एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी पोस्ट किया है, जो आपत्तिजनक होने के कारण 'अमरउजाला' दिखा नहीं सकता। उस तस्वीर में उपर में लिखा है मोदी सरकार के बारह साल झूठ और फरेब बेमिसाल। उस तस्वीर में गैस, पेट्रोल, डीजल और राशन की बढतीमंहगाई भी दिखाई गई है। साथ ही युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार, अदानी अंबानी जैसे दोस्त, नफरत की राजनीति और वायदों की एक सूची दिखाई गई है, जिसमें अच्छे दिन, सबका साथ,सबका विकास,भ्रष्टाचारमुक्त भारत, 15 लाख और 2 करोड़ नौकरी का जिक्र है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : रोहिणी ने पीएम मोदी को फिर बनाया निशाना; कहा- सरकार के 12 साल, गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा? #CityStates #Bihar #Munger #Patna #SubahSamachar