आरएलए फर्जीवाड़ा : क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से धरा एजेंट, प्रदेश के चार पुलिस के रडार पर

आरएलए बिलासपुर से जुड़े अंतरराज्यीय फर्जी वाहन पंजीकरण और चोरी की लग्जरी गाड़ियों के नेटवर्क मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से एक और एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल प्रदेश में चार एजेंट क्राइम ब्रांच के रडार आ गए हैं। आने वाले दिनों में मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी ने जांच तेज कर दी है। तीन से चार दिन तक बिलासपुर में गहन पड़ताल के बाद टीम दिल्ली लौट गई है, लेकिन जांच एजेंसी अपने साथ कई अहम सुराग ले गई है। सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने बिलासपुर से तीन ऐसी गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है जिन्हें एसडीएम कार्यालय की ओर से पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। इन वाहनों के दस्तावेज संबंधित मालिकों के पास नहीं मिले। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों और जाली पंजीकरण प्रक्रिया के जरिये वैध बनाया गया था। अब तक दिल्ली क्राइम ब्रांच देशभर स 34 गाड़ियां कब्जे में ले चुकी है। इनमें कई लग्जरी वाहन शामिल हैं। आरएलए कार्यालय में इस्तेमाल हुए कंप्यूटर सिस्टम, एक्सेस लॉग और डिजिटल एंट्री की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 11:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आरएलए फर्जीवाड़ा : क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से धरा एजेंट, प्रदेश के चार पुलिस के रडार पर #CityStates #Shimla #Bilaspur #RlaFraudBilaspur #SubahSamachar