राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि, अब वेब पंजीयन 25 जून तक
अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आरएमपीयू प्रशासन ने वेब पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। पहले यह तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। आरएमपीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है। कई छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक विभिन्न कारणों से पंजीयन नहीं करा सके थे। इसीलिए विवि ने अंतिम तिथि में 10 दिन का विस्तार कर दिया है। हाथरस के आरडी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा यादव ने बताया कि तिथि बढ़ने से ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे 25 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में पंजीयन कराते हैं। ऐसे में तिथि विस्तार से विद्यार्थियों पर जल्दबाजी का दबाव भी कम होगा और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 21:45 IST
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि, अब वेब पंजीयन 25 जून तक #CityStates #Hathras #Aligarh #Etah #Kasganj #RmpsuWebRegistration #WebRegistrationDate #RmpsuAligarh #AligarhNews #HathrasNews #SubahSamachar
