Noida News: कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक और युवती घायल
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात ग्रीन आर्च सोसाइटी के पास एक स्विफ्ट कार और बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार युवक और उसकी महिला मित्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं मीडिया सेल का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। वहीं घटना से जुड़ी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 17:28 IST
Read More:
Road accident
Noida News: कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक और युवती घायल #RoadAccident #SubahSamachar
