Shimla Road Accidents: चाैपहिया वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण, दोपहिया वाहन अधिक शिकार, रिपोर्ट में खुलासा
शिमला जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है। पुलिस और परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि पिछले साल हुए 78 फीसदी हादसे शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड, गलत ओवरटेकिंग और गलत लेन पर वाहन चलाने से हुए हैं। इन हादसों में 77 लोगों की जान गई है। पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य एजेंसियां अब लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए इस साल विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला शिमला में वर्ष 2025 में 268 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 102 लोगों की मौतें हुई और 436 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सड़क हादसों के आकलन से पता चला है कि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे को मुख्य वजह भी यातायात नियमों का उल्लंघन ही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 22:49 IST
Shimla Road Accidents: चाैपहिया वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण, दोपहिया वाहन अधिक शिकार, रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #Shimla #ShimlaRoadAccidents #SubahSamachar
