Hathras: 11.15 करोड़ रुपये से बनेंगी नगर पालिका क्षेत्र की 109 सड़कें, होगी इंटरलॉकिंग, पहले चुनीं 28 सड़क

हाथरस नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कों का राज्य वित्त आयोग से कायाकल्प किया जाएगा। इनमें इंटरलॉकिंग व सीसी निर्माण किया जाएगा। कुल 109 सड़कों पर 11.15 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण चरणबद्ध होगा। पालिका ने पहले फेज में 28 सड़कों का चयन किया है, जिनकी निविदा की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव और गड्ढों की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका ने इंटरलॉकिंग कार्य पर विशेष जोर दिया है। वार्ड एक नहरोई व नगला धन सिंह में दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड दो के गांव नगला अलगर्जी में तीन सड़कों का सीसी निर्माण व इंटरलॉकिंग को पुन: ठीक किया जाएगा। गांव आइयापुर में तीन सड़कों की मरम्मत की जाएगी। नवीपुर में भी कई गलियां खराब है। यहां की गलियों को भी शामिल किया गया है। ईओ नगर पालिका रोहित ने बताया कि अलग-अलग फेज में सभी सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जल निकासी व अन्य समस्याओं से राहत मिले। पहले फेज में 28 सड़कों के लिए निविदा निकाली जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras: 11.15 करोड़ रुपये से बनेंगी नगर पालिका क्षेत्र की 109 सड़कें, होगी इंटरलॉकिंग, पहले चुनीं 28 सड़क #CityStates #Hathras #HathrasNagarPalika #RoadConstructionInHathras #HathrasNews #Interlocking #SubahSamachar