Noida News: रास्ता बंद, नाराजगी चालू, महागुण मार्ट के बाहर गरमाया माहौल
माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी 2 के सामने महागुण मार्ट की तरफ बने कट को बंद करने पर लोगों ने विरोध जताया है। आरोप है कि कट के बंद होने के बाद से उन्हें अधिक घूम कर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। गौड़ सिटी 2 में रहने वाले बिटुल यादव ने बताया कि टाउनशिप के सामने महागुण मार्ट की तरफ बनी मुख्य सड़क पर पुलिस द्वारा कट को बंद कर दिया गया है, जिसने लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है। पुलिस ने यह जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया है, लेकिन इससे लोगों की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को टाउनशिप के अंदर व बाहर मुख्य सड़क तक जाने के लिए करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर अधिक चलना पड़ता है। वहीं, दीपक ने बताया कि जहां पर कट बंद किए गए हैं। वहां पर लोगों द्वारा अब वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में उससे भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:44 IST
Noida News: रास्ता बंद, नाराजगी चालू, महागुण मार्ट के बाहर गरमाया माहौल #RoadCutClosed #ResidentsProtest #SubahSamachar
