Siddharthnagar News: सड़क की बिखर गई गिट्टी, आने-जाने में परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसीपकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के संतोरी माइनर नहर से जगरगढि़या होते हुए देवकीगंज तक जाने वाली तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।संतोरी से जगरगढि़या होते हुए देवकली गंज तक जाने वाली तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग से राहगीरों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। इस मार्ग को सही कराने के लिए यहां के लोग पीडब्ल्यूडी से लेकर जनप्रतिनिधि से अनेकों बार कह चुके हैं, पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया। इससे इसकी हालत अभी वैसे बनी हुई है। इसी क्षेत्र के दयादास, स्वामीनाथ, नंदलाल, सेवक, दिलीप, सोनू, दया शंकर आदि ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, जिससे यहां के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 01:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: सड़क की बिखर गई गिट्टी, आने-जाने में परेशानी #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar