Gurugram News: झज्जर रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू
गुरुग्राम। साइबर सिटी से झज्जर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम अड्डे से शाम के समय रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। अब शाम के समय गुरुग्राम से झज्जर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। झज्जर के यात्रियों ने परिवहन विभाग को रोडवेज बसों के संचालन की मांग की थी, जिसके बाद शाम को रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। गुरुग्राम से झज्जर रूट पर शाम को 6 बजे के बाद कोई रोडवेज बस नहीं चलती थी। निजी बसों के संचालकों की मनमानी के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इसके बाद मंगलवार की शाम को दो रोडवेज भेजी गईं। बुधवार की शाम को गुरुग्राम बस अड्डा से झज्जर के लिए शाम 6.30 बजे, 6.50 बजे, 7.10 बजे, 7.30 बजे व 7.50 बजे रोडवेज बसें चलाने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम डिपाे के महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि शाम के समय यात्रियों की सुविधा के लिए झज्जर रूट पर कई बसों का संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों ने झज्जर डिपो के अधिकारियों के समक्ष गुरुग्राम से रोडवेज बसों के संचालन के लिए अपनी समस्या रखी थी। झज्जर डिपो से मांग आने के बाद बसों का संचालन शुरू किया गया है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:19 IST
Gurugram News: झज्जर रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू #RoadwaysBusServiceLaunchedOnTheJhajjarRoute. #SubahSamachar
