Hisar News: सरकारी बस से डीजल चोरी करता रोडवेज परिचालक गिरफ्तार, 65 लीटर डीजल बरामद

हिसार। हिसार डिपो की सरकारी बस से डीजल चोरी करते हुए रोडवेज के एक परिचालक को कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी गांव मुंढाल निवासी गुलाब सिंह के कब्जे से कुल 65 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसमें कार में रखी प्लास्टिक कैन से 35 लीटर और कार की टंकी से 30 लीटर डीजल मिला। रोडवेज प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ शिकायत दी। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जांच अधिकारी के अनुसार हिसार डिपो के यार्ड मास्टर बलजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि 29 अक्तूबर को डिपो की एक सरकारी बस से 55 लीटर डीजल चोरी हुआ था। इसके बाद से रोडवेज कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे थे। सात नवंबर की अलसुबह करीब तीन बजे कर्मचारियों ने सरकारी बस से डीजल चोरी करते हुए परिचालक गुलाब सिंह को पकड़ लिया। मौके पर उसकी कार भी मिली। तलाशी लेने पर कार में रखी प्लास्टिक कैन से 35 लीटर और कार की टंकी से 30 लीटर डीजल बरामद हुआ। यार्ड मास्टर बलजीत सिंह के अनुसार आरोपी परिचालक ने पिछले दो महीनों में डीजल चोरी की हुई सभी घटनाओं को कबूल किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 22:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hisar News: सरकारी बस से डीजल चोरी करता रोडवेज परिचालक गिरफ्तार, 65 लीटर डीजल बरामद #RoadwaysConductorArrestedForStealingDieselFromGovernmentBus;65LitresOfDieselRecovered #SubahSamachar