Haridwar News: रोडवेज कर्मियों ने मांगा होली पर वेतन का भुगतान
हरिद्वार। रोडवेज कर्मियों ने होली पर्व पर वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इसके लिए सहायक महाप्रबंधक हरिद्वार काे ज्ञापन दिया गया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष पिंटू पंचम और महामंत्री मिथुन अरोड़ा की ओर से सहायक महाप्रबंधन से वार्ता की गई। इसमें होली पर्व पर नियमित, संविदा, विशेष श्रेणी, पीआरडी, एजेंसी कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का वेतन दिए जाने की मांग की गई। कहा कि दिसंबर का वेतन भी एक सप्ताह पहले मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को घर परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने वेतन के भुगतान की मांग की, ताकि, कर्मचारी भी अपना होली का पर्व मना सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:51 IST
Haridwar News: रोडवेज कर्मियों ने मांगा होली पर वेतन का भुगतान #RoadwaysEmployeesDemandedPaymentOfSalaryOnHoli. #SubahSamachar
