Aligarh: स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लूट का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच स्थित स्क्रैप कारोबारी के घर होली खेलने के बहाने 4 मार्च को बदमाशों ने लूट की। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया है। यह भी पढ़ेंAligarh News:होली खेलने के बहाने घुसे घर में, स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की डकैती स्क्रैप कारोबारी विनोद वार्ष्णेय का अरविंद एंड ब्रदर्स के नाम से अपने घर के निचले हिस्से में फर्म है। घर में कारोबारी विनोद कुमार के अलावा पत्नी सुमन मौजूद थे। तभी चार-पांच बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही कारोबारी की पत्नी सुमन ने दरवाजा खोला, तभी बदमाशों ने पहले हैप्पी होली बोला। उन्होंने पूछा मैंने आपको पहचाना नहीं आप कौन इसके बाद बदमाश सीधे चाकू और तमंचा दिखाते हुए धक्का मारते हुए घर में जा घुसे। फिर कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश लूट कर फरार हो गए।पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और रोरावर थाना क्षेत्र से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ये हुए गिरफ्तार आरिफ पुत्र अहमद अली निवासी गोश्त वाली गली गोंडा रोड थाना रोरावर अलीगढ़ नदीम पुत्र नजीर निवासी डबुआ कालोनी निकट थाना सारन जिला फरीदाबाद भूरा उर्फ निजामुद्दीन पुत्र लियाकत अली निवासी गोश्त वाली गली महफूज नगर थाना रोरावर अलीगढ़ हासिम पुत्र बडे मियाँ निवासी जुबैरा मस्जिद के पास थाना रोरावर अलीगढ़ मूलनिवासी आबदा नगर थाना खुर्जा देहात बुलन्दशहर पप्पू पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी नीवरी सरकारी स्कूल के पास थाना रोरावर अलीगढ़ ये हुआ बरामद 2 कंगन (पीली धातु) 7500/- रूपये 2 तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बाइक मोबाइल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:56 IST
Aligarh: स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लूट का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #ScrapTrader #Robbery #Loot #DelhiGateAligarh #AligarhNews #AligarhCrimeNews #GhudiyaBaghHathrasWalaPaich #LootKhulasa #AligarhPolice #SubahSamachar
