Rajasthan: 15 अगस्त पर हाई अलर्ट, 1500 जवान संभालेंगे मोर्चा; ड्रोन से होगी करणी सिंह स्टेडियम की निगरानी
15 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से करीब 1500 जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। करणी सिंह स्टेडियम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ड्रोन से होगी स्टेडियम परिसर की निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पूरे स्टेडियम परिसर पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट रखा गया है। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर खास फोकस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की कोशिश है कि समारोह के दौरान आमजन को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्टेडियम के आसपास ड्रोन उड़ाया तो होगी कार्रवाई सुरक्षा कारणों के चलते करणी सिंह स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना वर्जित रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ाने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें:हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील पुलिस प्रशासन राज्य स्तरीय समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहा है। कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक पुलिस की निगरानी रहेगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 16:15 IST
Rajasthan: 15 अगस्त पर हाई अलर्ट, 1500 जवान संभालेंगे मोर्चा; ड्रोन से होगी करणी सिंह स्टेडियम की निगरानी #CityStates #Bikaner #Rajasthan #बीकानेरस्वतंत्रतादिवस #15अगस्तसमारोह #बीकानेरपुलिस #1500पुलिसजवान #करणीसिंहस्टेडियम #स्वतंत्रतादिवससुरक्षा #ड्रोननिगरानी #बीकानेरट्रैफिकव्यवस्था #राज्यस्तरीयसमारोह #मृदुलकच्छावा #SubahSamachar
