रोहित शेट्टी केस: एसटीएफ ने जिन पांच युवकों को किया गिरफ्तार, स्थानीय स्तर पर एक भी केस नहीं; उठे ये सवाल

आगरा के बाह के बिजाैली की गलियों और चाैराहों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क से स्थानीय युवकों का जुड़ाव चर्चा का विषय बना है। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार किए गए बाह के पांचों युवकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर अपराध की एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं है। पड़ोसियों का भी कहना है कि पांचों युवक ऐसे नहीं थे। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की कहानी आरोपी युवकों के परिजन ही नहीं, बल्कि पड़ोसियों के भी गले नहीं उतर रही है। पांचों युवकों को साजिशन फंसाए जाने की बात कही जा रही है। फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी की रात हुई फायरिंग प्रकरण में मुंबई क्राइम ब्रांच, हरियाणा एसटीएफ ने 15 फरवरी को झज्जर से बिजौली के दीपक शर्मा, रितिक यादव, सनी जाटव, सोनू पुरवंशी की गिरफ्तारी की थी। विष्णु कुशवाह को बिजौली स्थित घर से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोहित शेट्टी केस: एसटीएफ ने जिन पांच युवकों को किया गिरफ्तार, स्थानीय स्तर पर एक भी केस नहीं; उठे ये सवाल #CityStates #Agra #UttarPradesh #BijoliBah #RohitShettyFiringCase #LawrenceBishnoiGangNetwork #MumbaiCrimeBranch #HaryanaStf #UpStf #NoLocalFir #FamilyClaimsInnocence #ConspiracyAllegation #बिजौलीबाह #SubahSamachar