रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?

रोहित शेट्टी के घर के बाहर जब फायरिंग हुई तो पूरे बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने भी इस मामले में तेजी से जांच को आगे बढ़ाया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार कोइन पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी 23 फरवरी तक बढ़ा दी है। पुलिस ने कोर्ट के सामने कस्टडी बढ़ाने की बात क्यों कही पीटीआई की खबर के अनुसार पुलिस ने स्पेशल महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) कोर्ट को बताया कि बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों की, पहले गिरफ्तार किए गए लोगों के साथपूछताछ होगी। इसके लिए उनकी रिमांड को बढ़ाए जाने की जरूरत है। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रविवार को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पकड़े गए सात लोग भी शामिल हैं। बाद वाले लोगों को 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जबकि आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फासले को पिछली रिमांड खत्म होने पर स्पेशल जज महेश जाधव के सामने पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि साथ में पूछताछ और पैसे के लेन-देन के अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगाने के लिए कस्टडी बढ़ाने की जरूरत है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच? #Bollywood #National #RohitShetty #RohitShettyHouseFiringCase #RohitShettyHouseFiringCaseAccused #SubahSamachar