Shimla News: रोहड़ू में 19 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार युवकों को 19 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में सवार कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महेंदली क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों के कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 57/2026 दिनांक 5 जून 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह बराड़ (29) निवासी जिला फिरोजपुर, जशन प्रीत सिंह (25) निवासी जिला मोगा, हरदीप सिंह (22) निवासी जिला फिरोजपुर और दिलप्रीत सिंह (20) निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेकर जब्त कर दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla News: रोहड़ू में 19 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #RohruChittaSeizure #19GramHeroinRecovered #FourPunjabYouthsArrested #ShimlaPoliceAction #NdpsActCase #DrugTraffickingHimachal #RohruNews #HeroinSmugglingCase #SubahSamachar