Rohtak News: जिलास्तरीय खेलों में रोहतक का दबदबा, खो-खो में तीनों वर्गों में मारी बाजी

रोहतक। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक खंड का दबदबा रहा। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में रोहतक खंड की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। महम खंड तीनों वर्गों में उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की टीमों ने भाग लिया।अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं वीरवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता प्रभारी डीपी कृष्ण कुमार और विद्यालय प्राचार्य रामकुमार सैनी ने बताया कि सभी मुकाबले खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता में रोहतक, महम, कलानौर, लाखनमाजरा और सांपला खंड की टीमों ने भाग लिया।मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में महम ब्लॉक ने प्रथम और कलानौर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा और आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय मेमोरियल पेंटाथलॉन स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ।जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि जूडो बालिका वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं का चयन किया गया। अंडर-14 वर्ग में 23 किलोग्राम में राजकीय कन्या विद्यालय इस्माइला की हर्षिता, 27 किलोग्राम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामड़ की साक्षी, 32 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की रिया और 36 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की समीक्षा विजेता रहीं।इसी वर्ग में 40 किलोग्राम में शिक्षा भारती स्कूल की अवनी, 44 किलोग्राम में जीडी रॉयल की दिवांशी और एमडीयू कैंपस की कनिका का चयन हुआ।अंडर-17 के 70 से अधिक किलो में इंडस पब्लिक स्कूल की झंकार का चयनअंडर-17 जूडो बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में तनिषु, 40 किलोग्राम में संजना, 44 किलोग्राम में दुहन पब्लिक स्कूल जसिया की सोनाक्षी, 48 किलोग्राम में शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल की अंशिका और 52 किलोग्राम में वंशिका ने जीत दर्ज की। 57 किलोग्राम में दुहन पब्लिक स्कूल जसिया की रिया, 63 किलोग्राम में मोखरा की निखिता मलिक, 70 किलोग्राम में रुचि और 70 से अधिक किलोग्राम वर्ग में इंडस पब्लिक स्कूल की झंकार विजेता रहीं।अंडर-19 बालिका वर्ग में 36 किलो में साक्षी अव्वल अंडर-19 जूडो बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में धामड़ की साक्षी देवी, 40 किलोग्राम में इस्माइला की काजल, 44 किलोग्राम में स्कॉलर्स रोजरी की त्रैवी, 48 किलोग्राम में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सांपला की यशी, 52 किलोग्राम में मकड़ौली कलां की महक, 57 किलोग्राम में सांपला की दीक्षु, 63 किलोग्राम में दतौड़ की कनिका और 70 से अधिक किलोग्राम में मोखरा की प्रिया विजेता रहीं। 16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद 16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद 16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद 16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 02:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: जिलास्तरीय खेलों में रोहतक का दबदबा, खो-खो में तीनों वर्गों में मारी बाजी #RohtakDominatesDistrict-levelGames;TriumphsInAllThreeKho-KhoCategories. #SubahSamachar