Sonipat News: नई अनाज मंडी में किसान शेड की छत जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। नई अनाज मंडी परिसर में किसान शेड की छत जर्जर हो चुकी है। मार्केटिंग बोर्ड धान सीजन शुरू होने से पहले इसकी छत बदलने का काम करेगा। यह शेड गेट नंबर 3 के नजदीक स्थित है।मंडी में पहले तीन शेड थे। इनमें से एक को दो वर्ष पहले असुरक्षित घोषित कर हटा दिया गया था। अब दो किसान शेड बचे हैं जिनमें से एक पुराना है। इसकी चद्दरों पर जंग लगा है। मार्केटिंग बोर्ड ने इस छत को असुरक्षित घोषित किया है। जंग लगी छत फसल सीजन के दौरान हादसे का कारण बन सकती है। शेड के नीचे किसान, आढ़ती, व्यापारी और मजदूर होते हैं। छत बदलने से किसानों को फसल रखने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। नई अनाज मंडी में तीसरे नए शेड का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस पर करीब 2.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके आधार का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड ने इसे भी धान सीजन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2022 में नई सब्जी मंडी में तेज आंधी से दो शेड गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हुई थी। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने सब्जी मंडी में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से एक नया शेड तैयार करवाया है। उप विभागीय अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा के अनुसार जर्जर छत जल्द बदलवाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 17:52 IST
Sonipat News: नई अनाज मंडी में किसान शेड की छत जर्जर #RoofOfTheFarmers'ShedInTheNewGrainMarketIsDilapidated. #SubahSamachar
