Roorkee News: रुड़की डिपो का कायाकल्प शुरू, पहले चरण में बनेगा आधुनिक शौचालय
- कार्यकारी संस्था सीएसआर फंड से करा रही निर्माण कार्यशौचालय, यात्री विश्राम समेत अन्य सुविधाओं के होंगे कामरुड़की। रोडवेज बस अड्डे के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। कार्यकारी संस्था की ओर से पहले चरण में बस अड्डे पर आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में यात्री विश्राम गृह सहित अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। साथ ही दो मुख्य द्वार, बेबी फीडिंग रूम, बच्चों के लिए प्ले रूम आदि के सुधारात्मक कार्य होने बाकी है।अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं से यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कायाकल्प की योजना तैयार की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी निजी बैंक की कार्यकारी संस्था को सौंपी गई है और काम शुरू कर दिया गया है। यात्री राजेश कुमार ने कहा कि बस अड्डे पर साफ-सुथरे शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्थानीय दुकानदार ने कहा कि लंबे समय से यहां सुविधाओं की कमी है। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी का कहना है कि बस अड्डे के कायाकल्प से न केवल यात्रियों को राहत होगी, बल्कि बस अड्डे की समग्र व्यवस्था भी सुधरेगी। आने वाले समय में यहां और भी कई जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:52 IST
Roorkee News: रुड़की डिपो का कायाकल्प शुरू, पहले चरण में बनेगा आधुनिक शौचालय #RoorkeeDepotRenovationBegins #FirstPhaseIncludesModernToilets #SubahSamachar
