डबल मर्डर: 20 मिनट में दो सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की; सामने आ रही ये बड़ी वजह
मंगलवार शाम रुड़की ने एक ऐसी वारदात देखी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। करीब 20 मिनट के भीतर हुई दो हत्याओं की इस सनसनीखेज वारदात से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। बता दें किवारदात को लेकर कई सवाल लोगों के मन में तैरते रहे। सूत्रों की माने तो भाई और बहनों के बीच लंबे समय पारिवारिक विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार एक बहन कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली भी आई थी, हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। रक्षा बंधन से पहले हैवान बना भाई:दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद; पहले बड़ी फिर छोटी को मारी गोली, तस्वीरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 25, 2026, 23:43 IST
डबल मर्डर: 20 मिनट में दो सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की; सामने आ रही ये बड़ी वजह #CityStates #Dehradun #Roorkee #Uttarakhand #RoorkeeNews #Crime #RoorkeeM #SistersMurder #BrotherMurderSister #RakshaBandhan #SubahSamachar
