Roorkee: गुरुकुल नारसन में भोजन की गुणवत्ता पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण के बीच किया जोरदार हंगामा
गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से चल रहे भवन गणना प्रशिक्षण के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शिक्षक प्रगणक और सुपरवाइजराें ने खानपान की व्यवस्था के विरोध में मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने परोसे गए भोजन को बेहद घटिया बताते हुए खाने से इन्कार कर दिया। अधिकांश शिक्षकों ने बिना खाए ही प्रशिक्षण लेने की बात कही। शिक्षकों का आरोप है कि सुबह से शाम तक चलने वाली गहन ट्रेनिंग के बावजूद खाना समय पर तैयार नहीं था। भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी के कैंपर खाली मिले जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया है। अव्यवस्था के विरोध में शिक्षकों की ओर से किए गए प्रदर्शन का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दिया गया नाश्ता और भोजन न केवल बेस्वाद था बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक था। शिक्षकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जो भोजन परोसा गया था उसे खाने के बाद अधिकांश शिक्षकों का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें पेट संबंधी शिकायतों का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने नायाब तहसीलदार युसूफ अली के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक ओर उनसे महत्वपूर्ण कार्यों का प्रशिक्षण लेने की अपेक्षा की जा रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। Dehradun:एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार, मूसेवाला की हत्या से था आहत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:25 IST
Roorkee: गुरुकुल नारसन में भोजन की गुणवत्ता पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण के बीच किया जोरदार हंगामा #CityStates #Dehradun #Roorkee #Uttarakhand #RoorkeeNewsTeachersOutraged #FoodQuality #GurukulNarsan #CensusTraining #SubahSamachar
