Meerut News: 16 से होगा रूट डायवर्जन, दूसरे मार्गाें से निकलेंगे वाहन

थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू होने से करीब एक महीना रहेगी व्यवस्था -एसडीएम ने व्यापारी, रोडवेज और निजी बस संचालकों के साथ की बैठकसंवाद न्यूज एजेंसीमवाना। हस्तिनापुर रोड पर थाने के सामने नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण 16 मार्च से होगा। इसके चलते शहर के अंदर से गुजरने वाले वाहनों को दूसरे मार्गाें से निकाला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एसडीएम और सीओ ने प्राइवेट बस स्टैंड, परिवहन निगम के अधिकारी और व्यापारियों के साथ बैठक कर नए रूट की जानकारी दी। सभी से व्यवस्था बनाने की अपील की। रूट डायवर्जन करीब एक महीने से रहेगा। 16 मार्च से लोकनिर्माण विभाग द्वारा थाने के सामने जर्जर नाले की पुलिया का निर्माण शुरु किया जाएगा। निर्माण लगभग एक माह तक चलेगा। जिस कारण थाने के सामने से सभी प्रकार का यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया ने नगर के व्यापारियों, प्राइवेट बस स्टैंड के जिम्मेदार लोगों और रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी योगेश कुमार के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने बताया कि पुलिया के निर्माण के लिए विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिया निर्माण के दौरान वाहनों का आवागमन मेरठ हस्तिनापुर मार्ग से मिल रोड़ होते हुए, हस्तिनापुर रोड गंग नहर पुल से किया जाएगा। मेरठ से बिजनौर- मुजफ्फरनगर जाने वाले सभी वाहन मवाना खुर्द बहसूमा बाईपास होकर निकलेंगे। कोतवाली के सामने मुबारकपुर रोड का रास्ता स्कूल बस और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए निर्धारित रहेगा। फलावदा रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को भी फलावदा रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बैठक में सुभाष चंद गाब्बा, राजेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अजय सहाय राजवंशी, बाल किशन वर्मा, अंकुर सैनी, विनोद गुप्ता, मुंशी निसार आदि उपस्थित रहे।व्यापारियों ने उठाई अतिक्रमण हटाने की मांगव्यापारियों ने अधिकारियों से कहा कि मिल रोड और फलावदा रोड पर जबर्दस्त अतिक्रमण है। यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है। इस कारण वहां से आवागमन में परेशानी होती है। वाहन निकालने मुश्किल हो जाते हैं। व्यापारियों ने यहां से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी। यहां पर जाकर जांच की जाएगी। यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसे हटवाया जाएगा और करने वाले पर भी कार्रवाई होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 16 से होगा रूट डायवर्जन, दूसरे मार्गाें से निकलेंगे वाहन #RouteDiversionWillTakePlaceFrom16th #VehiclesWillTakeOtherRoutes. #SubahSamachar