Una News: रोवर्स-रेंजर्स ने विशेष बच्चों के साथ मनाया शांति दिवस

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर और रेंजर यूनिट ने आश्रय स्पेशल स्कूल देहलां (लोअर) ऊना में विशेष बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों के साथ सहभागिता के माध्यम से शांति, समानता, करुणा, सामाजिक समावेशन, पारस्परिक सम्मान और सेवा-भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रय स्पेशल स्कूल के निदेशक नरेंद्र मोहन निर्मोही, बलराम वशिष्ठ, प्रधानाचार्या अमरजीत कौर, स्टाफ सदस्य बेबी बाला तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: रोवर्स-रेंजर्स ने विशेष बच्चों के साथ मनाया शांति दिवस #RoversAndRangersCelebratedPeaceDayWithSpecial-needsChildren. #SubahSamachar