RRB Group D Answer Key: आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप-डी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 23 फरवरी 2026 बेहद अहम तारीख है। बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर आपत्ति है, वे केवल आज ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड ने पहले ही अस्थायी उत्तर-कुंजी जारी कर दी थी, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अब आपत्ति दर्ज करने की निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RRB Group D Answer Key: आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया #Jobs #National #RrbGroupD #AnswerKey #SubahSamachar