Bareilly News: 23 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 16.87 करोड़, 5.90 करोड़ जारी
बरेली। जिले की 23 खस्ताहाल सड़कों (49.04 किमी लंबाई) की मरम्मत के लिए शासन ने 16.87 करोड़ रुपये स्वीकृत कर इसमें से 5.90 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कराकर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कुछ सड़कों की मरम्मत के साथ सुरक्षा दीवार और अन्य निर्माण कराए जाएंगे।सबसे अधिक 147.41 लाख रुपये अलीगंज-सिरौली मार्ग से अनिरुद्धपुर होते हुए हाफिजगंज मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे। इसकी लंबाई 4.570 किमी है। भमोरा-आंवला मार्ग से मालगांव अतरछेड़ी तक छह किमी लंबी सड़क के लिए 99.57 लाख रुपये निर्धारित हैं। एनएच-24 से गूगल नगरिया मार्ग पर 116.05 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 800 मीटर है। बरेली-बदायूं मार्ग से अंगूरी ठाकुरान, बरेली-बीसलपुर मार्ग से सिमरा अजूबा बेगम, बल्लिया-झिंझरी से सराऊ लिंक रोड और गुजराई से धनेटी मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी। कुछ मार्गों पर बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए भी सुधार कार्य प्रस्तावित हैं।--राज्य सड़क निधि के तहत 23 सड़कों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। करीब 49 किमी लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत 16.87 करोड़ रुपये से कराई जाएगी। इसमें से 5.90 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:09 IST
Bareilly News: 23 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 16.87 करोड़, 5.90 करोड़ जारी #Rs16.87CroreToBeSpentOnTheRepairOf23Roads;Rs5.90CroreReleased. #SubahSamachar
