Sonipat News: एटीएम को गैस कटर से काटकर 20.17 लाख रुपये उड़ाए

सोनीपत। बस स्टैंड के बाहर व्यस्ततम मार्ग पर स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर चोरों ने 20.17 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने देर रात गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर चोरी की। घटना का पता लगने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी के मैनेजर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एटीएम पर रात को सुरक्षा गार्ड नहीं था। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी नितिन गुलेरिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह सीएसएस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों के एटीएम के रखरखाव का कार्य करती है। सोनीपत बस स्टैंड के बाहर स्थित इंडसइंड बैंक का एटीएम भी उनकी देखरेख में संचालित होता है। बुधवार को सुबह एटीएम की सफाई करने वाले कर्मचारी ने सूचना दी कि मशीन में चोरी हो गई है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पता चला कि चोरों ने आधी रात को एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखी 20,17,900 रुपये चोरी किए हैं।मामले की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी सिटी-1 अमित धनखड़, थाना प्रभारी रविंद्र दहिया तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए। वहीं ई-साक्ष्य प्रणाली के तहत घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि जांच में तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। एटीएम में घुसे चोर ने चेहरे पर बांध रखा था कपड़ापुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में आधी रात को घुसे चोर ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। इससे उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उसने एटीएम में घुसने के बाद सीसीटीवी पर स्प्रे डाल दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बैंकिंग सुरक्षा और रात्रिकालीन निगरानी व्यवस्था पर सवाल रात को एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे में बस स्टैंड जैसे स्थान के बाहर व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। लाखों रुपये की नकदी से भरे एटीएम को गैस कटर से काटने जैसी घटना ने बैंकिंग सुरक्षा और रात्रिकालीन निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस पता लगा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोरों ने पहले से रेकी की थी या नहीं। पुलिस की तरफ से बैंकों को सुरक्षा गार्ड रखने के लिए नोटिस भी दिए गए थे। एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी की शिकायत मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। चोरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। - अमित धनखड़, एसीपी सिटी-1 फोटो :: सोनीपत के बस स्टैंड के बाहर स्थित इंडसइंड बैंक का एटीएम जिसमें चोरी की वारदात को अंजाम फोटो :: सोनीपत के बस स्टैंड के बाहर स्थित इंडसइंड बैंक का एटीएम जिसमें चोरी की वारदात को अंजाम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 20:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: एटीएम को गैस कटर से काटकर 20.17 लाख रुपये उड़ाए #Rs20.17LakhStolenAfterCuttingOpenATMWithAGasCutter. #SubahSamachar