Dehradun News: बुजुर्ग के खाते से 97 हजार रुपये उड़ाए

देहरादून। साइबर ठगों ने एक और बुजुर्ग को निशाना बनाया है। बसंत विहार थाना क्षेत्र निवासी रोहताश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। बताया कि मोबाइल बंद होने के बाद उनके खाते से 97,895 रुपये निकल गए।संगम विहार कॉलोनी, जीएमएस रोड निवासी 65 वर्षीय रोहताश शर्मा ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2026 को उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल चालू किया तो पता चला कि उनकी पत्नी शमला शर्मा के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 97,895 रुपये डेबिट हो चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकाल ली। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट समेत अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: बुजुर्ग के खाते से 97 हजार रुपये उड़ाए #Rs97 #000SiphonedOffFromElderlyPerson'sAccount #SubahSamachar