Himachal: आरएस बाली बोले- निगम के होटलों का निजीकरण कैबिनेट का निर्णय, मुझे चलाने को बनाया है

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के फैसले पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि मुझे होटलों को चलाने के लिए बनाया गया है। मैंने होटलों के रेनोवेशन के लिए सरकार से पैसा मांगा है। होटलों के निजीकरण का फैसला कैबिनेट में लिया गया है और इसका जबाव सरकार ही दे सकती है। बाली बुधवार को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होटलों की रेनोवेशन की जरूरत है क्योंकि बहुत सारे होटलों की हालत खराब है और कमरे रहने लायक नहीं हैं। ऐसे में अगर उनकी रेनोवेशन हो जाती है तो पर्यटक भी उनमें आकर रह सकेंगे। हालांकि, सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिए हैं, मगर बीओडी में और पैसे मांगे गए हैं। वह होटलों की रेनोवेशन करेंगे ताकि अच्छी सुविधाएं मिलने से होटलों में पर्यटक रह सकें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: आरएस बाली बोले- निगम के होटलों का निजीकरण कैबिनेट का निर्णय, मुझे चलाने को बनाया है #CityStates #Solan #RsBali #HptdcHotels #SubahSamachar