Dehradun News: आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे दून

-दो दिवसीय प्रवास पर करेंगे प्रमुख जन और पूर्व सैनिकों से संवादअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार की देर शाम देहरादून पहुंच गए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. मोहन भागवत पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे जो रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है। दूसरे दिन होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में डॉ. भागवत पहुंचे। रविवार को सुबह जन कल्याण व्यास में ही रहेंगे। दोपहर से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे दून #RSSSarsanghchalakDr.MohanBhagwatReachedDoon #SubahSamachar