Etah News: नाले पर अतिक्रमण से बाधित हो रही पानी की निकासी

जैथरा। कस्बे के कुरावली मार्ग पर बने मकान मालिकों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। नाले पर अतिक्रमण किए जाने से गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। निकासी न होने पर नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हर समय जलभराव रहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। कुरावली मार्ग के विकसित होने पर पानी की निकासी को करीब पांच साल पहले नगर पंचायत ने नाले का निर्माण कराया था। नाले की नियमित सफाई न होने और देखरेख न होने से सड़क किनारे बने मकान मालिकों ने स्थाई रैप बनाकर उस पर अतिक्रमण कर लिया। लोगों ने अतिक्रमण करने के साथ ही नाले को मिट्टी डालकर पूरी तरह बंद कर दिया। इससे पानी की निकासी बंद है। निकासी बंद होने से नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। हर समय जलभराव रहने पर सड़क भी जल्दी-जल्दी क्षतिग्रस्त हो रही है। बारिश के दिनों में कुरावली मार्ग और विकसित कॉलोनी में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। -----------------------------------------------नगर पंचायत की लापरवाही से कुरावली मार्ग के नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से कुरावली मार्ग पर गहरे बड्ढे हो गए हें, जिससे अक्सर हादसे का खतरा रहता है। विवेक शाक्य, कुरावली रोड जैथरा-----------मिट्टी से अटे नाले की तलीझाड़ सफाई कराकर नगर पंचायत को अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए। बारिश के मौसम में अधिक दिन नहीं हैं, नगर पंचायत को शीघ्र ही पहल कर गंदे पानी की निकासी सुचारू करानी चाहिए। अश्वनी पाल, कुरावली रोड जैथरा--------नाले पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर नगर पंचायत कार्रवाई कर हटाने का काम करेगी, जिसका हर्जाना मकान स्वामी को देना होगा। शीघ्र ही नाले की सफाई कराई जाएगी, ताकि निकासी बाधित न हो। विवेक गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत जैथरा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 01:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etah News: नाले पर अतिक्रमण से बाधित हो रही पानी की निकासी #RtahNewsDrainageCrisis #SubahSamachar