Ayodhya News: हत्या की फर्जी सूचना से हांफती रही रुदौली पुलिस

भेलसर। हत्या की फर्जी सूचना ने पुलिस महकमे को करीब दो घंटे तक अलर्ट पर रखा। अज्ञात व्यक्ति की ओर से दी गई इस सूचना के बाद पुलिस ने गोगावां इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई शव या संघर्ष के निशान नहीं मिले। सूचना वाले नंबर पर फोन करने पर स्वीच ऑफ बताने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:09 बजे पीआरबी-5382 पर किसी अज्ञात ने गोगावां इलाके में हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। पुलिस टीम ने इमली पटवन से लेकर गोगावां तक खेतों, बागों और नहर किनारे तलाशी ली। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन हत्या या शव का कोई सुराग नहीं मिला। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान से पुलिस के अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। बाद में जांच में पुष्टि हुई कि हत्या की सूचना पूरी तरह फर्जी थी।कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। अब पुलिस तकनीकी जांच के जरिए उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने कहा कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: हत्या की फर्जी सूचना से हांफती रही रुदौली पुलिस #RudhauliPoliceLeftScramblingOverFalseReportOfMurder #SubahSamachar