Rudraprayag: बदरीनाथ हाईवे के पास सड़क पर पलटा वाहन, नौ लोग थे सवार, चालक की हालत गंभीर, अन्य घायल
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारकोटा और रुद्रप्रयाग के बीच झिरमोली के समीप शनिवार सुबह एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। ये भी पढ़ेंDoon Medical College:मेस की सब्जी में निकले कीड़े; जीरा समझकर छात्रों ने खाया खाना, पता चलने पर जमकर हंगामा इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और हाइवे के नीचे गुजर रही सड़क पर पलट गया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:30 IST
Rudraprayag: बदरीनाथ हाईवे के पास सड़क पर पलटा वाहन, नौ लोग थे सवार, चालक की हालत गंभीर, अन्य घायल #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #RudraprayagAccident #BadrinathHighway #Accident #SubahSamachar
