Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, एक निहंग नीचे उतरा, पांच अभी भी अंदर मौजूद
नगरासू गुरुद्वारा विवाद में गुरुद्वारा की तीसरी मंजिल पर चढ़ाएक निहंग परमवीर सिंह ( 33) ग्राम मलकपुर जिला रुपनगर रुपड़ पंजाबनीचे उतरा गया। हालांकिपांच अभी भी अंदर मौजूद हैं। नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा रविवार शाम करीब 27 घंटे बाद कुछशांत हुआ।इससे पहले जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े थे। रविवार शाम के वक्त प्रशासन ने निहंगों से फिर वार्ता की और नीचे उतर आए।उन्होंने बंधक बनाए गए सेवादारनवतेज सिंह को भीछोड़ दिया है। दो निहंग भी नीचे आ गए हैं। अभी पांच निहंग अंदर हैं, जिनसे वार्ता की जा रही है। गुरुद्वारे में रविवार शाम श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ-साथ अरदास शुरू हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन ने इसे आपसी विवाद के कारण स्थिति का बिगड़ना बताया है। नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा था कि उन्होंने गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को बंधक भी बना लिया था। इसके बाद से लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने निहंगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन निहंग अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच एसपी नीहारिका तोमर ने करीब एक घंटे तक फोन पर निहंगों से बातचीत की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बाबा बेहंत सिंह ने बताया कि निहंगों ने दो लोगों को अपने कब्जे में रखा था। इनमें से एक व्यक्ति को शनिवार देर रात छोड़ दिया था, जबकि एक सेवादार अब भी उनके बंधक था। इधर रविवार शाम के वक्त फिर से प्रशासन ने निहंगों से बात की तो उन्होंने सेवादार को भी छोड़ दिया। इसके बाद गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। गुरुद्वारे में बंधक बनाए गए एक निहंग ने बाहर निकलकर अपना बयान भी जारी किया है। हेमकुंड यात्रा के दौरान तनाव:गुरुद्वारे में बवाल के बाद प्रशासन अलर्ट, कर्णप्रयाग में 27 जून तक धारा 163 लागू
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:54 IST
Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, एक निहंग नीचे उतरा, पांच अभी भी अंदर मौजूद #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #RudraprayagNews #NihangsRuckus #NagrasuGurudwara #PoliceForce #Itbp #HemkundSahibYatra #SubahSamachar
