Sonipat News: आज पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने जाएंगे ग्रामीण सफाईकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसीखरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने और आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। यूनियन के जिला अध्यक्ष रोहताश चंडालिया व ब्लाॅक सचिव चांद ने कहा कि सरकार वादे करने के बावजूद सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। 30 मई को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के आवास पर पानीपत, सोनीपत, असंध, मूनक, सफीदों व पिल्लूखेड़ा ब्लाॅक के सफाई कर्मी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को केवल 14 हजार रुपये वेतन मिल रहा है जबकि उन्हें काम के औजार व अन्य खर्च भी खुद उठाने पड़ते हैं। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस की ओर से कर्मचारियों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दमन का रास्ता अपनाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आज पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने जाएंगे ग्रामीण सफाईकर्मी #RuralSanitationWorkersWillGoToProtestAtPanchayatMinister'sResidenceToday #SubahSamachar