एक्सप्लेनर: क्या अमेरिकी सेना के नियंत्रण में मस्क का स्टारलिंक; युद्ध में उलझे यूक्रेन का इंटरनेट कैसे रोका?

रूस और यूक्रेन के बीच बीते साढ़े चार साल से जारी जंग अब निर्णायक मोड़ पर है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में मध्यावधि चुनाव को ध्यान में रखते हुए रूस से अमेरिका को ईंधन की सप्लाई करने की छूट दे दी। इतना ही नहीं उन्होंने यूक्रेन को रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना न बनाने की नसीहत भी दे डाली। लेकिन यूक्रेन ने इसे न मानने के संकेत दिए हैं और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमलों की स्थिति में वह भी पलटवार जारी रखेगा। हालांकि, इस बीच यूक्रेन के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। यूक्रेनी सेना की शिकायत है कि उसे एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की तरफ से मिलने वाली इंटरनेट सेवा में रुकावटें आनी शुरू हो गई हैं, जिससे उसके सैन्य अभियान में खासी दिक्कतें आ रही हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन अब तक रूस से युद्ध में अपनी नेटवर्क जरूरतों को पूरा करने के लिए स्टारलिंक पर निर्भर रहा है। हालांकि, अब युद्ध के बीच में ही उसका इंटरनेट रुकना गहरी समस्या पैदा कर रहा है। यूक्रेन ने इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर शिकायत भी की है। हालांकि, एलन मस्क ने अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए सीधा तौर पर अमेरिकी सेना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: क्या अमेरिकी सेना के नियंत्रण में मस्क का स्टारलिंक; युद्ध में उलझे यूक्रेन का इंटरनेट कैसे रोका? #World #International #StarlinkInUkraineWar #यूक्रेनयुद्धमेंस्टारलिंक #StarlinkImportanceUkraineWar #स्टारलिंककीयूक्रेनमेंअहमियत #StarlinkRestrictionsUkraine #स्टारलिंककीसेवाओंपरप्रतिबंध #StarshieldSpacexUkraine #स्टारशील्डप्रणाली #SubahSamachar