Sabudana Khichdi Recipes: साबूदाना खिचड़ी बनाने के 5 अलग-अलग तरीके, हर बार मिलेगा नया स्वाद
Sabudana Khichdi Banane Ke 5 Tarike : सावन, तीज या सावन सोमवार के मौके पर लोग व्रत रखते हैं। उपवास के दौरान फलाहारी भोजन का सेवन किया जाताहै।सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में साबूदाना खिचड़ी का नाम शामिल है। यह हल्की, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश है, जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। हालांकि, कई लोग हर बार एक ही तरह की साबूदाना खिचड़ी बनाकर बोर हो जाते हैं। थोड़े-से बदलाव के साथ इसी रेसिपी को कई नए स्वादों में तैयार किया जा सकता है। अगर आपका साबूदाना अक्सर चिपक जाता है, खिचड़ी गीली हो जाती है या उसमें बाजार जैसा स्वाद नहीं आता, तो यहां जानिए साबूदाना खिचड़ी बनाने का आसान तरीका, वो भी एक या दो नहीं, पांच तरीकों से खिचड़ी बनाने की विधि।इन रेसिपीज़ को आप व्रत, हल्के नाश्ते या शाम के स्नैक के रूप में आसानी से बना सकते हैं। हर तरीका अलग स्वाद देता है, जिससे एक ही डिश बार-बार खाने पर भी नई लगती है। साबूदाना भिगोने का सही तरीका स्वादिष्ट खिचड़ी की शुरुआत सही तरीके से भीगे हुए साबूदाने से होती है। साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका, साबूदाना 2-3 बार धो लें। जितना साबूदाना हो, उतना ही पानी डालें। 5-6 घंटे या रातभर भिगो दें। सुबह हाथ से दबाकर देखें। अगर दाना आसानी से दब जाए तो साबूदाना तैयार है। अतिरिक्त पानी बिल्कुल न रखें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 11:08 IST
Sabudana Khichdi Recipes: साबूदाना खिचड़ी बनाने के 5 अलग-अलग तरीके, हर बार मिलेगा नया स्वाद #Food #National #SabudanaKhichdi #Khichdi #Recipes #Vrat #Sawan2026 #SawanSomwar2026 #SubahSamachar
