Delhi NCR News: तिरंगे के रंग में रंगा सदर बाजार, तिरंगा मार्च में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब
नई दिल्ली। सदर बाजार में बुधवार को भव्य तिरंगा मार्च निकाला गया। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में यह मार्च आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्च कुतुब रोड, तेलीवाड़ा चौक से शुरू होकर 12 टूटी चौक पर संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पम्मा ने कहा, तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने व्यापारियों के उत्साह को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बताया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:30 IST
Delhi NCR News: तिरंगे के रंग में रंगा सदर बाजार, तिरंगा मार्च में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब #SadarBazarDeckedInTheColoursOfTheTricolour #SubahSamachar
