Noida News: दो साल से अधूरी पड़ी छतों की सुरक्षा ग्रिल, हादसे का खतरा
दो साल से अधूरी पड़ी छतों की सुरक्षा ग्रिल, हादसे का खतरानोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में छतों पर सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली लोहे की ग्रिल का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इससे अपार्टमेंट के निवासियों में भारी नाराजगी है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की है।है। आरडब्ल्यूए सचिव संजीव कुमार पाल ने वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि ग्रिल लगाने का काम शुरू तो हुआ था, लेकिन बीच में ही रोक दिया गया। निवासियों के अनुसार, छतों की सीमेंट की बाउंड्री कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इनमें दरारें भी आ गई हैं। बारिश के दौरान इन्हीं दरारों से पानी फ्लैटों में रिसता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत और ग्रिल लगाने का काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण कराने की बात कही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:14 IST
Noida News: दो साल से अधूरी पड़ी छतों की सुरक्षा ग्रिल, हादसे का खतरा #SafetyGrillesOnRooftopsLeftIncompleteForTwoYearsPoseAnAccidentRisk. #SubahSamachar
