एमपी: सागर में 8 से 10 लाख रुपये के पटाखे जब्त, मकान मालिक नहीं दिखा सका लाइसेंस; पुलिस ने कार्रवाई

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतीनगर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर रोड के पास एक मकान से पुलिस ने करीब 8 से 10 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। मौके से लगभग 25 पेटी पटाखे मिले हैं। बताया जा रहा है कि मकान मालिक सुनील शर्मा पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने पूरा भंडार जब्त कर लिया। दरअसल, गुरुवार देर रात मोतीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी मंदिर रोड के पास सुनील शर्मा के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने भंडारण से संबंधित वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन संबंधित व्यक्ति उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया। पढ़ें:कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मोतीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले कैंट थाना क्षेत्र में करीब 25 हजार रुपये और बंडा थाना क्षेत्र में लगभग 50 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए जा चुके हैं। दीपावली से पहले पुलिस और जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 11:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमपी: सागर में 8 से 10 लाख रुपये के पटाखे जब्त, मकान मालिक नहीं दिखा सका लाइसेंस; पुलिस ने कार्रवाई #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #FirecrackersSeizedInSagar #PoliceActionTaken #StorageOfIllegalFirecrackers #MotinagarPoliceStation #FirecrackerSeizureInSagar #PoliceOperationAheadOfDiwali #SunilSharma #SubahSamachar