Hamirpur (Himachal) News: सैनिक कल्याण विभाग ने जमीन की निशानदेही के लिए लिखा पत्र

विभाग ने कार्यालय के साथ सटी जमीन को बताया अपना भागनगर निगम के साथ ही स्थित है सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालयसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग ने अपने कार्यालय के साथ सटी दुकानों की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। दुकानों को लेकर नगर निगम और सैनिक कल्याण विभाग आमने सामने आ गए हैं। सैनिक कल्याण विभाग ने इस जमीन को अपनी बताते हुए निशानदेही करवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है जबकि नगर निगम इन दुकानों से किराया वसूल रही है। हमीरपुर में नगर निगम के कार्यालय के सामने ही सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय बाजार में स्थित है। ऐसे में अगर यह जमीन सैनिक कल्याण विभाग की निकलती है तो विभाग का कार्यालय और अधिक बढ़ सकता है जबकि यहां पर फास्ट फूड संचालकों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। इसकी कीमत लाखों रुपये की हो सकती है। हालांकि अभी तक राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही के लिए तीन माह का समय दिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह जमीन अगर सैनिक कल्याण विभाग की निकलती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अब देखना है कि निशानदेही कब तक पूरी होती है और कब इस जमीन को असली मालिक मिल पाता है। कोट : सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय के साथ सटी जमीन विभाग की है। इसकी निशानदेही को पत्र लिखा है। इसके लिए करीब तीन माह का समय दिया गया है। -स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, उपनिदेशक, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुरसैनिक कल्याण विभाग अपनी जमीन की निशानदेही करवा सकता है। अगर उनकी भूमि निकलती है तो नगर निगम को कोई आपत्ति नहीं है। निशानदेही के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: सैनिक कल्याण विभाग ने जमीन की निशानदेही के लिए लिखा पत्र #SainikWelfareDepartmentWroteALetterForDemarcationOfLand #SubahSamachar